कुत्ते से टकराकर बाइक सवार गिरे दो युवक घायल
Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
गौहनिया। सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा
सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रविवार को घूरपुर थाना क्षेत्र कांटी गांव के सामने रीवा हाईवे पर हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक सवार कुत्ते से टकराकर सड़क पर गिरे तभी रीवा की ओर जा रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। घायलों में 35 वर्षीय हरिओम पुत्र शैलेन्द्र शर्मा व 35 वर्षीय पवन दोनों युवक कांटी गिरगिटा गांव के बताए गए हैं। टक्कर के बाद कार चालक मौके से भाग निकला। घायलों को जसरा सीएचसी भेजा गया, जहां घायलों का इलाज जारी है। वहीं हरिओम की हालत गंभीर बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें:कुत्ते से टकराकर बाइक सवार गिरे दो युवक घायल
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


