दो बाइकों की टक्कर में जीजा-साले घायल

Mar 03, 2026 10:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - बाबूगंज के आटा गांव में अभिषेक कुमार और उनके जीजा मनीष कुमार को तेज रफ्तार अपाचे बाइक ने टक्कर मार दी। दोनों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक का चालक फरार हो गया है।

दो बाइकों की टक्कर में जीजा-साले घायल

बाबूगंज, हिन्दुस्तान संवाद। इफको पुलिस चौकी अंतर्गत आटा गांव आए अभिषेक कुमार अपने जीजा मनीष कुमार के साथ सोमवार शाम करीब सात बजे बाबूगंज बाजार जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार अपाचे बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। आरोपी चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।