पूर्व प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या
घर के पीछे बगीचे में बैठे युवक को बदमाशों ने बनाया निशाना जमीनी विवाद समेत सभी बिंदुओं पर जांच, आरोपियों की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश कौं
औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत गोती गांव में पूर्व प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या किए जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद गांव में दहशत और परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। गोती गांव निवासी विनोद सिंह पूर्व प्रधान के दो पुत्रों में छोटे पुत्र 24 वर्षीय कुश सिंह गुरुवार सुबह करीब 11 बजे घर के पीछे स्थित बगीचे में बैठे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान बाइक से पहुंचे तीन हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगते ही कुश सिंह लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा गंभीर रूप से घायल कुश सिंह को तत्काल स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई, जबकि गांव में शोक और तनाव का माहौल व्याप्त हो गया.
पुलिस कार्रवाई
सूचना पर औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एसीपी करछना सुनील कुमार सिंह भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने पूछताछ के लिए एक युवक को हिरासत में लिया है.
जांच के पहलू
वर्जन
●हत्या के पीछे जमीनी विवाद समेत सभी संभावित पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं तथा हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन कर ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है.
-सुनील कुमार सिंह, एसीपी, करछना
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


