एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा
Gangapar News - बीएसए ने मेजारोड बाजार में जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी मेजा। बुनियादी शिक्षा को
बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चल रहे स्कूल चलो अभियान के तहत गुरुवार को मेजा विकास खंड के बद्री नाथ तिवारी इंटर कॉलेज में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रयागराज अनिल कुमार उपस्थित रहे। बीएसए अनिल कुमार ने कहा कि इस अभियान का मूल उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि तीन से छह वर्ष तक के बच्चों का नामांकन आंगनबाड़ी केंद्रों पर तथा छह वर्ष पूर्ण कर चुके बच्चों का प्राथमिक विद्यालयों में दाखिला सुनिश्चित करना आवश्यक है।
इसके लिए व्यापक जनजागरूकता और जनसहभागिता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज परिषदीय विद्यालय संसाधनों से सुसज्जित हैं, इसलिए जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों को मिलकर गांव-गांव संपर्क कर अभिभावकों को जागरूक करना चाहिए। उन्होंने अभियान के संकल्प वाक्य “एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा” को दोहराते हुए सभी से इसे सफल बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान अमरनाथ सोनकर ने की। गोष्ठी के पश्चात मेजारोड बाजार में एक जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में स्काउट गाइड के छात्र, एनसीसी कैडेट, शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। रैली को बीएसए अनिल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के पश्चात प्राथमिक विद्यालय गौरा पौसिया में निपुण सम्मान समारोह का आयोजन किया जिसमें ब्लॉक मेजा के 55 निपुण हुए संस्था प्रमुख को ब्लॉक प्रमुख मेजा गंगा प्रसाद मिश्र ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। रैली में प्रमुख रूप से मेजा प्रमुख गंगा प्रसाद मिश्र, जिला समन्वयक विकास पांडे, समाजसेवी राजू शुक्ल, प्रभाशंकर ओझा, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश दुबे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नाथू गुप्ता, साधन सहकारी समिति अध्यक्ष राहुल तिवारी बीके मिश्र विवेकानंद पांडे, कमला शंकर यादव, हसीब सिद्दीकी, प्रवीण दुबे, जगदीश निगम, अखिलेश चौधरी, अनीता वर्मा, अनामिका पाण्डेय, ज्योति दुबे, रेखा आदि रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


