धूमधाम से निकाली गई स्कूल चलो अभियान रैली

Apr 06, 2026 03:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - फूलपुर। फूलपुर के ब्लॉक संसाधन केंद्र से बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा नगर पंचायत के विभिन्न

धूमधाम से निकाली गई स्कूल चलो अभियान रैली

फूलपुर के ब्लॉक संसाधन केंद्र से बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा नगर पंचायत के विभिन्न मार्गों पर धूमधाम से स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। रैली के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि समेत अन्य लोगों ने नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया। फूलपुर नगर पंचायत स्थित बीआरसी पर सोमवार सुबह प्राथमिक विद्यालय फूलपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय फूलपुर, प्राथमिक विद्यालय इस्माइलगंज के छात्र छात्राओं के साथ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की स्काउट टीम के सहयोग से ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। रैली को हरी झंडी बीडीओ एचपी वर्मा द्वारा दिखाया गया। रैली फूलपुर-प्रतापपुर मार्ग से होते हुए प्रयागराज-गोरखपुर राजमार्ग तक निकाली गई।

फिर वापस बीआरसी लौटी। रैली में छात्र छात्राओं व शिक्षक, शिक्षिकाओं ने प्रेरक नारे लगाये। बीआरसी सभागार में आयोजित शिक्षकों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि यह पखवाड़ा विद्यालयों के लिये अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। इस पखवाड़े में शिक्षकों को विद्यालय प्रबंध समिति का सहयोग लेते हुए नव प्रवेश के लिये अभिभावकों से संपर्क कराना होगा। परिषदीय विद्यालय आज की तिथि में चाहे शैक्षिक गुणवत्ता हो या भौतिक संसाधन सभी सर्वोत्कृष्ट है। अध्यक्षता करते हुए बीईओ प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि कोई भी बच्चा आउट ऑफ स्कूल न रह जाय। ऐसा प्रयास होना चाहिए। संचालन राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष मिथिलेश यादव ने किया। मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष अतुल कनौजिया, पूर्व अध्यक्ष मिथिलेश मौर्य, कोषाध्यक्ष मो.मुमताज, शिक्षामित्र संघ के जिला महामंत्री सुनील तिवारी, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक संयोजक नीरज सिंह, एआरपी आशीष यादव, शुभम यादव, कुशल सिंह, शशिकांत मिश्रा, मो.शहजाद, मधुबाला सिंह, रेनू, गीता प्रकाश आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।