श्रमिक की बेटी की शादी में दी मदद
Gangapar News - बेटी की शादी में संस्था की ओर से दी गई मदद मेजा। सार्थक सेवा ट्रस्ट की ओर से गरीब बेटी की शादी में सहयोग प्रदान किया गया। संस्था की ओर से नगद राशि व ब
सार्थक सेवा ट्रस्ट की ओर से बेटी की शादी में सहयोग प्रदान किया गया। संस्था की ओर से नकद राशि व बेटी की शादी के लिए दिए गए उपहार से गरीब के आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। अधिवक्ता गोपाल यादव ने कहा कि ऐसे कार्यो से अन्य संस्थाओं के लोगों को प्रेरणा लेकर समाज में जीवन निर्वहन करने वाले गरीबों की मदद के लिए आगे आने की आवश्कता है। शनिवार को दोपहर अमिलहवा सिरसा निवासी एक श्रमिक की बेटी की शादी थी, इस बात की जानकारी जैसे उक्त संस्था के अध्यक्ष नवनीत तिवारी को हुई वह टीम के साथ पहुंच गए।
नकद धनराशि 51 सौ के अलावा शादी के जोड़े के लिए अन्य उपहार प्रदान कर बेटी के बाप की परेशानियां कम कर दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


