महिला कबड्डी महासंग्राम में आठ टीमों ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Oct 20, 2024 06:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - बाबूगंज। बाबूगंज में सरदार वल्लभ भाई पटेल खेल एवं सत्यम सिंह स्मारक महिला राज्य स्तरीय

महिला कबड्डी महासंग्राम में आठ टीमों ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

बाबूगंज में सरदार वल्लभ भाई पटेल खेल एवं सत्यम सिंह स्मारक महिला राज्य स्तरीय कबड्ड़ी महासंग्राम के दूसरे दिन कुल 24 टीमों ने प्रतिभाग करते हुए अपने अपने लीग मैच खेला। जिसमें कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। दूसरे दिन शाम तक आठ टीमों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया। रविवार को हुए कबड्डी प्रतियोगिता में वाराणसी, जींद हरियाणा, बछरावां, वाराणसी, नई दिल्ली, जय अम्बे हरियाणा, मिर्जापुर, सारनाथ, ओमकार हास्पिटल बाबूगंज सहित कुल आठ टीमों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। लीग मैच में हरियाणा और बलिया के रोमांचक मुकाबले में हरियाणा ने आठ अंकों से क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई वहीं बनारस ने नौ अंकों की बढ़त के साथ अलीगढ़ को तीन अंकों पर ही समेट कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सबसे अच्छा मुकाबला औरंगाबाद व जींद हरियाणा के बीच खेला गया। जिममें जींद हरियाणा ने 23 अंक बनाकर औरंगाबाद को आठ अंकों में ही परास्त कर दिया। 15 अंकों की बढ़त से जींद हरियाणा ने अपने उम्दा प्रदर्शन से क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल ने कहा कि ने करते हुए कहा कि कबड्डी जैसे खेल में बालिकाओं के प्रदर्शन से फूलपुर का राष्ट्रीय पटल पर एक नई पहचान बन रही है। जो हम सभी के लिए गर्व की बात है। विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि कबड्डी ऊर्जा, जोश व जुनून का खेल है। विनय उपाध्याय ने कहा कि गांव की माटी से जुड़ा खेल कबड्डी वर्तमान समय में लोकप्रिय खेल बनता जा रहा है। ऐसे आयोजनों से गांव की प्रतिभा को तराशने का अवसर मिलता है। प्रतियोगिता में रेफरी अशोक मौर्य, रविन्द्र कुमार, मनोज कुमार निर्मल, प्रभात कुमार, आशुतोष भारतीय, राकेश कुमार, राजित राम, मकसूद अहमद, जय सिंह सरकार आदि लोग मौजूद रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।