ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारबाइक सवार छह बदमाशों ने सर्राफ को गोली मारकर लूटा

बाइक सवार छह बदमाशों ने सर्राफ को गोली मारकर लूटा

दुकान बंदकर घर जा रहे बाइक सवार सर्राफ को रात करीब आठ बजे तीन बाइक सवार छह बदमाशों ने गोली मारकर लूट लिया। गंभीर रूप से घायल सर्राफ को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। सीओ और एसओ मौके पर...

बाइक सवार छह बदमाशों ने सर्राफ को गोली मारकर लूटा
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारWed, 14 Feb 2018 12:05 AM
ऐप पर पढ़ें

दुकान बंदकर घर जा रहे बाइक सवार सर्राफ को रात करीब आठ बजे तीन बाइक सवार छह बदमाशों ने गोली मारकर लूट लिया। गंभीर रूप से घायल सर्राफ को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। सीओ और एसओ मौके पर पहुंचे।

सोरांव थाना क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी अजय सोनी (25) पुत्र बद्री सोनी की जमुआ चौराहे पर अभूषणों की दुकान है। मंगलवार रात करीब आठ बजे दुकान बंदकर अजय घर के लिए निकला था। उसके पास एक बैग था। इसमें अजय ने जेवरात व नकदी रुपये रखे थे। अभी वह दुकान से करीब 50 मीटर आगे ही पहुंचा था कि तीन बाइक से छह बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और बैग छीनने की कोशिश की। अजय ने इसका विरोध किया। बैग नहीं मिलने पर एक बदमाश ने अजय पर गोली चला दी। गोली उसके दाएं हाथ में लगी तो उसने बैग छोड़ दिया। इसपर बदमाश बैग लेकर फरार हो गए।

गोली की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर दौड़े। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी होने पर चौकी इंचार्ज के साथ सोरांव एसओ अरुण त्यागी और सीओ जितेंद्र गिरि मौके पर पहुंचे। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। बैग में रखे जेवरातों की कीमत और नकदी की जानकारी रात तक नहीं हो सकी थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें