शृंग्वेरपुर गंगा घाट पर अव्यवस्था से लोगों में नाराजगी
नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पौराणिक एवं धार्मिक महत्व के श्रृंग्वेरपुर धाम में गंगा के भीतर और किनारों पर बिखरे पड़े बड़े-बड़े पत्थरों के कारण श्रद्धालुओं को चोटें लग रही हैं। गंगा स्नान के लिए दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को इन पत्थरों से लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार गंगा में स्नान के दौरान कई श्रद्धालु पत्थरों से टकराकर घायल हो चुके हैं।
नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पौराणिक एवं धार्मिक महत्व के श्रृंग्वेरपुर धाम में गंगा के भीतर और किनारों पर बिखरे पड़े बड़े-बड़े पत्थरों के कारण श्रद्धालुओं को चोटें लग रही हैं। गंगा स्नान के लिए दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को इन पत्थरों से लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार गंगा में स्नान के दौरान कई श्रद्धालु पत्थरों से टकराकर घायल हो चुके हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि स्नान घाट पर सुरक्षा और सुविधाओं के नाम पर पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महासचिव पंकज प्रधान ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों से तत्काल गंगा के अंदर और बाहर पड़े पत्थरों को हटवाकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
गंगा पुरोहित संजय त्रिपाठी ने बताया कि अब तक दर्जनों श्रद्धालु पत्थरों से चोटिल हो चुके हैं। इस संबंध में पर्यटन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


