सबका विकास जन अधिकार पार्टी के साथ : ओम प्रकाश वर्मा
भागीदारी संकल्प मोर्चा के तत्वाधान में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांव चलो अभियान के तहत देरहन, सूजनी, भलुहई आदि ग्राम सभाओं में कार्यक्रम...
खीरी। हिन्दुस्तान संवाद
भागीदारी संकल्प मोर्चा के तत्वाधान में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांव चलो अभियान के तहत देरहन, सूजनी, भलुहई आदि ग्राम सभाओं में कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि ओम प्रकाश वर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार में महिलाओं के साथ बहुत ज्यादा अन्याय, अपमान ,बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही हैं। महिलाएं चुनाव में सरकार से बदला लेंगी। 2022 के चुनाव में जन अधिकार पार्टी के नेतृत्व में भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार बनेगी।
कोरांव प्रभारी अनुज कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को जन अधिकार पार्टी की मुख्य विचारधारा जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी और गरीब हो या धनवान सबको शिक्षा एक समान को विस्तार से बताया गया। प्रयागराज से आए अखिलेश मौर्य, विशाल कुमार व मधुकर कुशवाहा ने कहा कि डीजल, पेट्रोल, सरसों के तेल का मूल्य आसमान छू रहा है। खेती किसानी से जुड़े लोगों का छुट्टा जानवरों के कारण जीना दुश्वार है। कार्यक्रम में राजेश यादव, कृष्ण मुरारी, बीरबल कुशवाहा, राम नारायण विश्वकर्मा, देव मुनि विश्वकर्मा, अशोक विश्वकर्मा सहित सैकड़ों महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।