Gangapar News: ट्रांसफॉर्मर तेल चोर सक्रिय, लगातार घटनाओं से ग्रामीण परेशान

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

Gangapar News: -अंधियारी और पटना उपरहार में तेल चोरी के बाद बिजली आपूर्ति प्रभावित लालगोपालगंज। क्षेत्र में

Gangapar News: ट्रांसफॉर्मर तेल चोर सक्रिय, लगातार घटनाओं से ग्रामीण परेशान

Gangapar News: क्षेत्र में विद्युत ट्रांसफॉर्मरों से तेल चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय होने से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। चोर लगातार ट्रांसफॉर्मरों को निशाना बनाकर तेल चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। तेल चोरी के कारण कई गांवों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित है और ग्रामीणों को अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र फतेहपुर कायस्थान अंतर्गत ग्राम पंचायत अंधियारी के मजरा पाठक का पूरा दलित बस्ती के समीप शुक्रवार रात चोरों ने 100 केवीए के विद्युत ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी कर लिया। इसके चलते संबंधित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।

वहीं, धोबियाना बस्ती में लगा 10 केवीए का ट्रांसफॉर्मर भी क्षतिग्रस्त होकर जल गया है। ग्रामीणों का कहना है कि खराब ट्रांसफार्मर को लेकर विभागीय स्तर पर अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। इसी तरह पटना उपरहार गांव में करीब एक सप्ताह पूर्व 25 केवीए के ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी हो गया था। ग्रामीणों ने मामले की लिखित शिकायत विभागीय अधिकारियों से की थी, लेकिन अब तक न तो ट्रांसफॉर्मर बदला गया और न ही उसमें तेल डाला गया। इससे गांव की बिजली व्यवस्था प्रभावित बनी हुई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगंगापारGangapar News: ट्रांसफॉर्मर तेल चोर सक्रिय, लगातार घटनाओं से ग्रामीण परेशान