प्रचंड गर्मी में स्वयं सेवक घर घर जाकर मांग रहे रोटियां

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

गौहनिया,हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने प्रयागराज गांवों की माताओं के चूल्हे तक पहुंचने के

प्रचंड गर्मी में स्वयं सेवक घर घर जाकर मांग रहे रोटियां

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने प्रयागराज गांवों की माताओं के चूल्हे तक पहुंचने के लिए अनूठी रणनीति बनाई है। इसके तहत इन दिनों रोटी के एकत्र करने लिए जसरा ब्लाक के सैकड़ों परिवारों तक संघ ने दस्तक दे दी है। जयपुरिया स्कूल गौहनिया के परिसर में चल रहे काशी प्रांत के संघ शिक्षा वर्ग में 22 मई से छह जून तक परिवारों से प्रतिदिन दो समय में पांच हजार रोटी प्रशिक्षणार्थियों के भोजन के लिए एकत्र की जा रही हैं। इन दिनों काशी प्रांत का संघ शिक्षा का वर्ग गौहनिया स्थित वात्सल्य परिसर के सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल में चल रहा है।

इस शिविर में 800 प्रशिक्षार्थी स्वयं सेवक शामिल हैं। इस संघ शिक्षा प्रशिक्षण वर्ग में बड़ी संख्या में संघ के काशी प्रांत के पदाधिकारी भी वर्ग में शामिल हैं। संघ की पहुंच अधिक से अधिक परिवारों तक करने के उद्देश्य से यह पहल की है। प्रशिक्षण में शामिल लोगों को भोजन में रोटी परोसने के लिए हर रोज हरवर्ग के ग्रामीण परिवारों की माताओं से रोटी एकत्र की जा रही है। इसके लिए जसरा ब्लाक के कांटी, सड़वा, रेही, बैजला, असरवई, चामू, बघोलवा, ठंठनवां, मैदा, खौरिया सहित दर्जनों गांवों को शामिल किया गया है। इस प्रचंड गर्मी के बीच प्रत्येक परिवार को 20 रोटी देने का आग्रह किया जाता है और इसके लिए बाकायदा कागज का बना लिफाफा भी संबंधित परिवार को उपलब्ध कराया जाता है। छह जून तक चलने वाले इस प्रशिक्षण वर्ग में सिर्फ रोटी के जरिए ही सैकड़ों परिवारों तक संघ के विचारों को पहुंचाया जा रहा है। जिला प्रचार प्रमुख गोविन्द ने पूछने पर बताया कि परिवारों के भीतर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की चर्चा चूल्हे की रोटी से हो,इसलिए जसरा ब्लाक के सैकड़ो गांव से भरी दुपहरी में रोटियां स्वयंसेवकों के लिए ली जा रहे हैं।रोटी एकत्र करने के पीछे यह अच्छी और बड़ी मंशा है। माताओं की यह रोटियां राष्ट्र निर्माण में मजबूती प्रदान करेंगी। आम तौर पर कोई व्यक्ति संघ का नाम जानता है, लेकिन माताएं नहीं जानती।इन दिनों भीषण गर्मी के बीच जब घर में कोई अपनी पत्नी या अन्य महिला सदस्य से 20 रोटी बनाने के लिए कहेगा और बताएगा कि इस कारण से रोटी बनाई जा रही है तो उस महिला को भी संघ के बारे में पता चलेगा और अन्य जानकारियां हासिल करने की उत्सुकता होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।