
स्वार्थ को त्याग, समर्पण की भावना से करे काम
संक्षेप: Gangapar News - सैदाबाद। सैदाबाद स्थित राजकीय महाविद्यालय में रोवर-रेंजर्स शिविर के चौथे दिन का आरंभ रोवर प्रभारी
सैदाबाद स्थित राजकीय महाविद्यालय में रोवर-रेंजर्स शिविर के चौथे दिन का आरंभ रोवर प्रभारी डॉ नीरज कुमार सिंह एवं रेंजर्स प्रभारी डॉ विशालाक्षी सिंह के निर्देशन में ध्वज शिष्टाचार एवं प्रार्थना के साथ हुआ। निरीक्षण करने पहुंचे प्राचार्य आशीष जोशी ने शिविरार्थियों को स्वार्थ जो त्याग समर्पण की भावना से काम करने का निर्देश दिया। द लायन किंग, चन्द्रशेखर आजाद, मेरी काम, सरोजिनी नायडू, महादेवी वर्मा, कल्पना चावला, झांसी की रानी, सूरजमुखी, सरस्वती इत्यादि टोलियों ने प्रशिक्षक वेद प्रकाश भगत एवं कमल कुमारी के निर्देशन में बांस एवं चादर से डाक्टरी गांठ, रीफ गांठ, खूंटा पास, महुआरा गांठ, लघुकर गांठ का प्रयोग करते हुए मनमोहक टेंट बनाये।

सभी शिविरार्थियों ने बिना बर्तन के प्राकृतिक बिधि से व्यंजन तैयार किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो आशीष जोशी के साथ महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों ने कैंप का निरीक्षण किया।प्राचार्य प्रो जोशी ने कहा कि शिविर की सार्थकता तभी है जब रोवर रेंजर्स समाज की विभिन्न प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए नि: स्वार्थ त्याग एवं समर्पण की भावना से व्यक्तिगत एवं संगठित रूप से सेवायें प्रदान करें। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो आर पी सिंह, प्रो एस एस यादव, प्रो रेखा वर्मा, डॉ सीमा जैन, डॉ स्वाति चौरसिया,डॉ जंग बहादुर यादव, डॉ प्रभात कुमार ओझा, डॉ मारुति शरण ओझा, डॉ यशवन्त यादव, डॉ अवधेश कुमार यादव, डॉ राजेन्द्र प्रसाद एवं महाविद्यालय परिवार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




