दो दुकानों का शटर तोड़ लाखों के आभूषण चोरी

Jan 01, 2026 05:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

Gangapar News - चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरा मे कैद घुरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नए साल की पूर्व

दो दुकानों का शटर तोड़ लाखों के आभूषण चोरी

नए साल की पूर्व रात्रि में सरंगापुर बाजार में दो सराफा दुकानों का शटर तोड़कर चोर लाखों के गहने उठा ले गए, चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है। भुक्तभोगियों ने पुलिस से शिकायत की है। भूपेन्द्र सोनी पुत्र नेबू लाल निवासी चम्पतपुर ने सरंगापुर बाजार में सोने चांदी के गहनों की दुकान खोला है। बुधवार की रात भूपेंद्र दुकान बंद कर घर चले गए । रात में चोर शटर काट दुकान में रखे सोने-चांदी के आभूषण उठा ले गए। आसपास के लोगों ने सुबह दुकान की शटर कटी देखा तो दुकानदार को सूचना दिया। भुक्तभोगी दुकानदार के अनुसार चोर लगभग दो लाख के सोने चांदी के गहने ले गए हैं।

भूपेंद्र सोनी के ठीक सामने बगबना निवासी लकी सोनी की भी सोने चांदी के गहनों की ही दुकान है। चोर उनकी दुकान में भी शटर काटकर लगभग पैंतीस हजार के गहने उठा ले गए। चोरी की दोनों घटनाएं दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। लकी सोनी ने भी पुलिस से शिकायत की है।दुकानदारों ने बताया कि पिछले वर्ष भी उनकी दुकानों में चोरी हुई थी। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया जिससे चोर मन बढ़ हैं। यही कारण है कि यहां आए दिन चोरियां हो रही है। पुलिस की निष्क्रियता से स्थानीय व्यापारियों में पुलिस के प्रति आक्रोश है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;