दुकान से नकदी समेत हजारों की चोरी
Mar 01, 2026 05:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
Gangapar News - सिकंदरा। बहरिया थाना क्षेत्र के सिकंदरा बहरिया रोड पर स्थित एक किराने की दुकान पर

बहरिया थाना क्षेत्र के सिकंदरा बहरिया रोड पर स्थित एक किराने की दुकान पर देर रात चोरों ने लोहे की राड से शटर उठाकर तीस हजार नकदी समेत किराने के कीमती समान पर हाथ साफ कर दिया। बता दें कि सिकंदरा बहरिया रोड पर घनश्याम केसरवानी की किराने की दुकान है। प्रत्येक दिन की तरह वह शनिवार शाम को करीब 9 बजे किरानें की दुकान बंद करके घर चला गया। रात में चोरों ने लोहे की राड से शटर उठाकर गल्ले में रखे तीस हजार रुपये व सामान उठा ले गए। सुबह जब घनश्याम का छोटा भाई कल्लू दुकान खोलने आया तो वह देखा कि नीचे से शटर उठा हुआ है।
उसने चौकी सिकंदरा में सूचना दी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



