Gangapar News: जर्जर सड़क पर पलटा ई-रिक्शा, हादसे का खतरा बढ़ा

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

Gangapar News: रामनगर के मेजा तहसील के डोरवा गांव के सामने सड़क कई वर्षों से खराब है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को कठिनाई हो रही है। हाल ही में, गड्ढे में एक ई-रिक्शा पलट गया। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत और जल निकासी की मांग की है, लेकिन अधिकारियों से लगातार शिकायत के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ।

जर्जर सड़क पर पलटा ई-रिक्शा, हादसे का खतरा बढ़ा
जर्जर सड़क पर पलटा ई-रिक्शा, हादसे का खतरा बढ़ा

Gangapar News: रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। मेजा तहसील क्षेत्र के मेजारोड-मिश्रपुर मार्ग पर डोरवा गांव के सामने सड़क वर्षों से क्षतिग्रस्त होकर जर्जर हालत में पहुंच गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं।मंगलवार को इसी जर्जर मार्ग पर डोरवा गांव के पास सड़क की पटरी पर बने गड्ढे में एक ई-रिक्शा पलट गया। स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास के बाद ई-रिक्शा को गड्ढे से बाहर निकाला। घटना के बाद ग्रामीणों में सड़क की बदहाली को लेकर नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ।

गांव के विश्वम्भर नाथ पटेल,बलवंत पटेल,संजयेश पटेल तथा आशीष पटेल सहित अनेक ग्रामीणों ने मार्ग की मरम्मत कराने और क्षतिग्रस्त नाली को दुरुस्त कर जल निकासी की व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगंगापारGangapar News: जर्जर सड़क पर पलटा ई-रिक्शा, हादसे का खतरा बढ़ा