सरायचंडी क्रॉसिंग के पास बनी सड़क तो मिली राहत

Feb 06, 2026 05:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - बोले प्रयागराज असर सहसों। सरायचंडी रेलवे क्रॉसिंग के पास बैंक ऑफ़ बड़ौदा के सामने

सरायचंडी क्रॉसिंग के पास बनी सड़क तो मिली राहत

सरायचंडी रेलवे क्रॉसिंग के पास बैंक ऑफ़ बड़ौदा के सामने थोड़ी दूर तक सड़क नहीं बनने से वहां पर काफी गड्ढे हो गए थे। जिसमें गिरकर लोग आए दिन चोटहिल हो रहे थे। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने बोले प्रयागराज के तहत सोमवार 29 दिसंबर को सड़कों पर बह रह घरों का गंदा पानी, गड्ढों में गिरकर लोग हो रहे चोटहिल शीर्षक से समाचार छपने के बाद लोक निर्माण विभाग सक्रिय हुआ। झूंसी से हेतापट्टी, गारापुर, सरायचंडी, सिकंदरा, बहरिया, करनाईपुर होते हुए प्रतापगढ़ के रानीगंज तक अंतर्जनपदीय मार्ग का चौड़ीकरण किया गया है। सरायचंडी रेलवे क्रॉसिंग के पास थोड़ी दूर तक स्थानीय लोगों के द्वारा जमीन को लेकर आपत्ति दर्ज कराए जाने के बाद वहां पर सड़क निर्माण का कार्य रुका हुआ था।

जहां पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे। आए दिन वहां पर लोग गिरकर घायल हो रहे थे। यह समस्या छपने के बाद पीडब्ल्यूडी के अधिकारी थरवई पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों से वार्ता के बाद रुके हुए सड़क का निर्माण कार्य पूरा किया गया। जिसके चलते यातायात में जो दिक्कतें आ रही थी वह दूर हो गई। इस कार्य के लिए उस रास्ते से भारी संख्या में आवागमन करने वाले लोगों ने हिन्दुस्तान समाचार पत्र के प्रति आभार प्रकट किया है। धन्यवाद हिन्दुस्तान यह समस्या यहां पर काफी दिनों से बनी हुई थी। हिन्दुस्तान समाचार पत्र द्वारा इसे गंभीरता के साथ प्रकाशित किया गया। इसके बाद पुलिस प्रशासन की मदद से पीडब्ल्यूडी विभाग ने यहां पर सड़क का निर्माण करवा दिया। यह बहुत ही काबिले तारीफ है। सूर्यमणि शुक्ला इस मार्ग से स्कूली बच्चों में प्रतिदिन आते जाते थे। वह गिरकर आए दिन घायल होते थे। स्कूल की गाड़ियां भी फंस जाती थी। बड़े-बड़े गड्ढे होने से लोग काफी परेशान थे। समस्या का निवारण हो जाने से लोग काफी खुश हैं। राजन मिश्रा इस मार्ग से पूरे समय भारी संख्या में लोगों का आवागमन बना रहता है। थोड़ी दूर तक सड़क का निर्माण नहीं होने से बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे। जिसमें लोग गिरकर घायल हो रहे थे। समाचार छपने के बाद सड़क बना दिया गया है। जैसे लोगों को राहत मिल गई है। प्रेमचंद भारतीय, प्रधान, हसनपुर कोरारी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।