सड़क पर गहरे गड्ढे, पगभर चलना दुश्वार

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - सड़क पर गहरे गड्ढे, पगभर चलना दुश्वार मेजा। लाखों करोड़ों की कमाई करने वाला खनन विभाग बालू की खरीददारी करने वाले वाहन मालिकों के साथ नाइंसाफी कर रहा है।

सड़क पर गहरे गड्ढे, पगभर चलना दुश्वार

परानीपुर के डुहिया से लेकर गंगाघाट तक सड़क पूरी तरह बैठ गई है। जिससे गंगाघाट से बालू लदे ट्रैक्टरों के एक्सल टूट जा रहे हैं। इन गहरे गड्ढों की वजह से छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। दरी गांव के अशोक कुमार ने बताया कि गंगाघाट परानीपुर से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर व डंपर बालू की ढुलाई कर रहे हैं। सड़क बैठ जाने से बालू लदे वाहनों के गन्तव्य स्थान तक पहुंचने दिक्कते हो रही हैं। वर्ष भर पहले लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क निर्माण का कार्य किया गया था, जो घटिया होने की वजह से माह भर बाद टूट गई।

उक्त टूटे मार्ग से प्रतिदिन भूईपारा, परानीपुर, रैपूरा, कंजौली सहित विभिन्न गांवों के छात्र व छात्राए स्कूल आवागमन करते हैं। छात्र जब तक अपने घर को नहीं पहुंच जाते अभिभावक विभिन्न आशंकाओं से घिरे रहते हैं। सूत्रों की मानें तो खनन विभाग को आसपास के गांवों में विकास कार्य के नाम पर कमाई का कुछ हिसाा व्यय करने का अधिकार है, लेकिन विभागीय अधिकारी विकास कार्य नहीं करा पा रहे हैं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।