ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारअज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

सारंगापुर स्थित हाईवे पर रविवार भोर बाइक से जा रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन की जोरदार टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। पुलिस ने उसे पास के अस्पताल में...

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारMon, 15 Oct 2018 12:11 AM
ऐप पर पढ़ें

सारंगापुर स्थित हाईवे पर रविवार भोर बाइक से जा रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन की जोरदार टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। पुलिस ने उसे पास के अस्पताल में इलाज कराने के लिए भर्ती कराया। वहां गंभीर हालत होने पर उसे रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने वहां दम तोड़ दिया।

घूरपुर थाना क्षेत्र के उभारी करमा गांव निवासी सद्दाम (22) पुत्र जमील अपनी बाइक से कपड़े की फेरी करता था। रविवार भोर वह बाइक से निकला था। सारंगापुर हाईवे पर पहुंचा था। इस बीच किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह घायल होकर बाइक समेत सड़क पर गिर गया। पुलिस सद्दाम को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां कुछ देर बाद उसे गंभीर बताते हुए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। इलाज के दौरान सद्दाम ने दम तोड़ दिया। सद्दाम चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिजन रोने बिलखने लगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें