महंगाई हर महीने बना रही रिकॉर्ड

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

मेजा। घरेलू सिलेंडर के दामों में बार-बार वृद्धि होने से महिलाओं को अब मजबूर होकर

महंगाई हर महीने बना रही रिकॉर्ड

घरेलू सिलेंडर के दामों में बार-बार वृद्धि होने से महिलाओं को अब मजबूर होकर लकड़ी तथा गोबर के कंडे पर भोजन बनाना पड़ेगा। यह बातें समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह ने मेजा रोड बाजार में कहीं। कहा कि एक तरफ मजदूर की मजदूरी वही है, किसान की फसल का दाम वही है, लेकिन महंगाई ऐसी दौड़ रही है जैसे उसे ओलंपिक का गोल्ड मेडल जीतना चाहती है। केंद्र व प्रदेश की सरकार कहती है कि देश तरक्की कर रहा है शायद इसलिए रसोई गैस भी रोज़ नई ऊंचाइयों को छू रही है। मजदूर पसीना बहा रहा है, किसान कर्ज में दबा है, मध्यम वर्ग टैक्स भर रहा है और महंगाई है कि हर महीने नया रिकॉर्ड बना रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।