Gangapar News: बदलते मौसम में सर्दी, जुकाम और वायरल के मरीज बढ़े
Gangapar News: रामनगर। विकास खंड क्षेत्र उरुवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर में इन दिनों मौसम बदलने

Gangapar News: विकास खंड क्षेत्र उरुवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर में इन दिनों मौसम बदलने के कारण वायरल बुखार से पीड़ितों की संख्या बढ़ गई है। बुधवार को अस्पताल की ओपीडी में करीब डेढ़ सौ मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया था। जिसमें वायरल बुखार के मरीजों के साथ पेटदर्द और डायरिया के मरीज इलाज कराने पहुंचे थे। सीएचसी रामनगर के अधीक्षक डॉ. अनुराग तिवारी ने बदलते मौसम को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए ठंडी और बासी चीजों से बचने की सलाह दी है। एहतियात न बरतने पर सर्दी,जुकाम के कारण बुखार और डायरिया के साथ प्लेटलेट्स की कमी का खतरा बना रहेगा।
उन्होंने बताया कि ने मौसम के परिवर्तन होने पर बढ़ते घटते तापमान से सर्दी,जुकाम से बुखार बहुत जल्दी हो सकता है। डॉ. तिवारी ने बताया कि सर्दी,जुकाम और कई दिन लगातार बुखार होने से शरीर में प्लेटलेट्स की कमी से रोगप्रतिरोधक क्षमता घट जाती है,जिससे कमजोरी आ जाती है।


