Gangapar News: बरसात और उमस से बढ़े वायरल बुखार के मरीज, ओपीडी हुई दोगुनी

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

Gangapar News: मांडा। बरसात, और उमसभरी गर्मी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ ही सीएचसी में सर्दी ,खांसी, वायरल बुखार के साथ ही चर्मरोग के मरीज भी बढ़ने शुरु

बरसात और उमस से बढ़े वायरल बुखार के मरीज, ओपीडी हुई दोगुनी
बरसात और उमस से बढ़े वायरल बुखार के मरीज, ओपीडी हुई दोगुनी

Gangapar News: बरसात, और उमसभरी गर्मी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ ही सीएचसी में सर्दी, खांसी, वायरल बुखार के साथ ही चर्मरोग के मरीज भी बढ़ने शुरु हो गये हैं। बरसात के चलते मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से मच्छरजनित रोगियों की संख्या भी बढ़ गई है‌। एक पखवाड़े में ओपीडी के मरीजों की औसत संख्या भी दोगुनी हो गई है। बरसात और तेज हवा के बाद धूप व उमस पूर्ण तीखी गर्मी के चलते सीएचसी में सर्दी, खांसी, वायरल बुखार के साथ ही पेट दर्द और चर्मरोग के मरीज भी पहुंचने लगे हैं। मांडा सीएचसी के ओपीडी में मरीज देख रहे डाक्टर अजीत सिंह ने बताया कि इन दिनों सीएचसी की कुल पांच ओपीडी मिलाकर औसत तीन से चार सौ मरीजों का परीक्षण कर उनको जरुरत के अनुसार दवा , इंजेक्शन और ड्रिप दिया जा रहा है।

अधीक्षक डा यूपी सिंह कुशवाहा ने भी मरीजों से अपील की है कि भीषण उमस व गर्मी को देखते हुए खान पान में मिर्च मसाला और तले कढ़े भोजन से परहेज़ करें। पत्तेदार हरी सब्जियों का उपयोग बेहद कम करें। स्वच्छ व उबले पानी का प्रयोग करें। तकलीफ शुरु होते ही सीएचसी से संपर्क कर योग्य व प्रशिक्षित डाक्टरों से निःशुल्क इलाज करायें। झोलाछाप और अकुशल तथाकथित डाक्टरों के शरण में जाकर अपना धन ,सेहत और समय न नष्ट करें। शुद्ध जल की कमी और साफ सफाई पर ध्यान न देने से चर्मरोग से परेशान मरीज भी सीएचसी पहुंच रहे हैं। सीएचसी के अलावा क्षेत्र के विभिन्न गांवों व भारतगंज कस्बे के प्राइवेट अस्पतालों में भी भीषण गर्मी के चलते मरीज बढ़ने लगे हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगंगापारGangapar News: बरसात और उमस से बढ़े वायरल बुखार के मरीज, ओपीडी हुई दोगुनी