बरहाकला में धान क्रय केन्द्र नहीं, फिर भी पोर्टल पर हो रही सर्वाधिक तौल

Dec 17, 2025 03:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

Gangapar News - मांडा। मांडा के सुरवांदलापुर और हाटा के धान क्रय केन्द्र पर धान की नियमित

बरहाकला में धान क्रय केन्द्र नहीं, फिर भी पोर्टल पर हो रही सर्वाधिक तौल

मांडा के सुरवांदलापुर और हाटा के धान क्रय केन्द्र पर धान की नियमित तौल विपणन विभाग द्वारा कराया जा रहा है। अभी तक सुरवांदलापुर में 4883 क्विंटल तथा हाटा धान क्रय केन्द्र पर 4634 क्विंटल धान की तौल हो चुकी है। बरहाकला गांव के नाम से आबंटित पीसीयू का धान क्रय केन्द्र बरहाकला ग्राम पंचायत में नहीं है, लेकिन पोर्टल के अनुसार बरहाकला क्रय केन्द्र पर 65 किसानों से 6336 क्विंटल धान की तौल हो चुकी है। बरहाकला का धान क्रय केन्द्र कहाँ खोला गया है, इसकी जानकारी बरहाकला ग्राम प्रधान को भी नहीं है। मांडा विकास खंड में सुरवांदलापुर, हाटा, मांडा खास, मझिगवां और बरहाकला में कुल पांच धान क्रय केन्द्र शासन द्वारा पोर्टल के अनुसार खोले गये हैं।

हाटा के नाम से आबंटित धान क्रय केन्द्र हाटा से आठ किलोमीटर दूर गिरधरपुर तिराहे पर खोला गया है। अधिकारियों का कहना है कि हाटा साधन सहकारी समिति जर्जर होने के कारण गिरधरपुर में हाटा क्रय केन्द्र का संचालन विपणन विभाग कर रहा है। पोर्टल के अनुसार यहां भी बरहाकला समिति के नाम से किस गांव में तौल हो रही है। इसे बरहाकला के किसान तो दूर, ग्राम प्रधान प्रीती यादव को भी नहीं पता है। फिलहाल बरहाकला धान क्रय केन्द्र के नाम पर पोर्टल के अनुसार अब तक सर्वाधिक 6336 क्विंटल धान की तौल मंगलवार तक हो चुकी है। बरहाकला निवासी प्रधान प्रतिनिधि व किसान नेता राजेश्वर यादव का आरोप है कि बरहाकला के नाम पर हवा में धान की तौल हो रही है। सच यह है कि बरहाकला ग्राम पंचायत व आसपास के अन्य गांवों में दलालों द्वारा अधिकतम 14 सौ रूपये क्विंटल धान खरीदकर समिति के नाम पर 2369 रुपये क्विंटल तौल करायी जा रही है। किसानों का जमकर शोषण किया जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार से पूरे मामले में जांच और बरहाकला में ही धान क्रय केन्द्र खोले जाने की मांग की है। इसके अलावा मांडा खास साधन सहकारी समिति और मझिगवां साधन सहकारी समिति को भी धान केंद्र बनाया गया है, लेकिन अभी तक मझिगवां धान क्रय केन्द्र में धान की तौल शुरु ही नहीं हो पायी है, जबकि मांडा खास में अभी तक 21 किसानों से 1804 क्विंटल धान की तौल हो चुकी है। किसानों की सर्वाधिक भीड़ सुरवांदलापुर धान क्रय केन्द्र पर हो रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;