Gangapar News: तीन दशक बाद बाजार में दिखा सनई का साग, 220 रुपये किलो बिक्री

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

Gangapar News: कौंधियारा/करछना में सनई के फूलों की बिक्री से गांव के बुजुर्गों को पुरानी यादें ताजा हुईं। तीन दशकों के बाद सनई के फूल बाजार में आए हैं। मिर्जापुर के कछवा से धर्मराज भरतीया ने सनई के फूल 200 रुपये किलो में खरीदे और करछना-कोहड़ार मार्ग पर उन्हें 220 रुपये किग्रा में बेचा।

Gangapar News: तीन दशक बाद बाजार में दिखा सनई का साग, 220 रुपये किलो बिक्री

Gangapar News: कौंधियारा/करछना, हिंस। कभी गांवों में पशुओं के पौष्टिक चारे और सन के लिए खूब उगाई जाने वाली सनई अब लगभग खेतों से गायब हो चुकी है। करीब तीन दशक बाद सनई के फूल का साग बाजार में देखकर गांव के बुजुर्ग भी पुराने दिनों को याद कर आश्चर्य व्यक्त कर रहे हैं। मंगलवार को मिर्जापुर के कछवा से संजई गांव के धर्मराज भरतीया सनई के फूल लेकर करछना-कोहड़ार मार्ग पर बिक्री के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि कछवा में सनई का फूल 200 रुपये किलो मिला, जिसे यहां 220 रुपये किग्रा. में बेचा जा रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगंगापारGangapar News: तीन दशक बाद बाजार में दिखा सनई का साग, 220 रुपये किलो बिक्री