पथरबंधी महादेवालय सेवा संस्थान ट्रस्ट की हुई बैठक

Mar 29, 2026 03:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - बारा, हिन्दुस्तान संवाद। रविवार को श्री पथरबंधी महादेवालय सेवा संस्थान ट्रस्ट की बैठक मंदिर परिसर

पथरबंधी महादेवालय सेवा संस्थान ट्रस्ट की हुई बैठक

रविवार को श्री पथरबंधी महादेवालय सेवा संस्थान ट्रस्ट की बैठक मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से शासन द्वारा स्वीकृत पर्यटन विभाग द्वारा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए निर्गत 1.94 लाख रुपये द्वारा निर्माण कार्यों पर चर्चा की गई। इसके लिए विधायक बारा वाचस्पति के प्रयास का स्वागत किया गया। साथ ही अन्य प्रस्तावों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। मंदिर के निर्माण एवं प्रशासनिक समिति बनाने पर भी विस्तृत रूप से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से ट्रस्ट के अध्यक्ष मात्रिदत्त पाण्डेय, श्रवण कुमार शुक्ला, राम सुफल ओझा, आशुतोष शुक्ला, दीपक कुमार तिवारी, सुमंत भार्गव, मुकेश उपाध्याय, नीरज कुमार शुक्ला, नंदकुमार शुक्ला, अवनी प्रताप सिंह, सतीश गुप्ता प्रधान सहित ट्रस्ट के ट्रस्टी उपस्थित रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।