राजस्व टीम ने की चकरोड की नाप
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गंगापारएसडीएम के निर्देश पर राजस्व टीम पहुंची बकचून्दा गांव, चकरोड की हुई नाप मेजा। एसडीएम मेजा के निर्देश पर बकचून्दा गांव पहुंची राजस्व टीम ने अवैध कब्ज
एसडीएम मेजा के निर्देश पर बकचून्दा गांव पहुंची राजस्व टीम ने अवैध कब्जे में रही चकरोड की नाप कर गांव के पूरब का रास्ता निकाल दिया। गांव के बालकृष्ण तिवारी ने बताया कि चकरोड काफी दिनों से गायब रहा, गांव के कुछ लोगों ने चकरोड की नाप के लिए एसडीएम से मिल शिकायत दर्ज कराई तो एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद शर्मा की अगुवाई में टीम गठित कर उक्त गांव की चकरोड की नाप कराई तो रास्ते का विवाद निबट गया। राजस्व निरीक्षक ने मौके पर प्रधान रमेश यादव से चकरोड पर मिट्टी डलवाने के लिए बोल दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


