अतिक्रमणकारियों के खिलाफ दिन भर चली कार्रवाई

Feb 28, 2026 05:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

Gangapar News - अतिक्रमणकारियों के खिलाफ दिन भर चली कार्रवाई आधे दर्जन से अधिक मामले निबटाए गएमेजा। डी एम मनीष कुमार बर्मा के सख्त निर्देशों असर शनिवार को देखने को मि

अतिक्रमणकारियों के खिलाफ दिन भर चली कार्रवाई

डीएम मनीष कुमार वर्मा के सख्त निर्देशों का असर शनिवार को देखने को मिला। एसडीएम मेजा सुरेन्द्र प्रताप यादव के आदेश पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंची राजस्व टीम ने नापजोख कर चकरोड, नाली सहित अन्य सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों को हटा दिया। शनिवार को दिन भर चली कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कम्प की स्थिति रही। नायह तहसीलदार मेजा नंदलाल ने बताया कि राजस्व टीम के साथ विकास खंड मेजा के घोरहा गांव पहुंचे नायब तहसीलदार लालतारा राम भवन शाह ने चकरोड पर रहे अतिक्रमण हटवा दिया। गुनई गहरपुर गांव में नवीन परती पर काफी दिनों से अतिक्रमण था, जिसे लोगों की शिकायत पर खाली करवा दिया गया।

कपूरी बढ़ैया गांव की स्थित चकरोड पर अतिक्रमण था। इसे राजस्व टीम ने नापजोख कर हटवा दिया। इसके अलावा मांडा के तिशेन तुलापुर में ग्राम समाज की भूमि थी इस पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था, जिसे हटवा दिया गया। चौकी गांव में अतिक्रमण को राजस्व टीम ने नापजोख कर हटवा दिया। बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस व थाना दिवस पर जो भी इस प्रकार के प्रकरण पहुंच रहे हैं, सभी की जांच कर तत्काल राजस्व व पुलिस टीम गठित कर अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।