सड़क हादसा में स्कूटी सवार सेवानिवृत्त सैनिक गंभीर

Jan 18, 2026 07:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - करछना थाना क्षेत्र के हनुमानपुर के पास रविवार शाम एक सड़क हादसे में सेवानिवृत्त सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार महिंद्रा बोलेरो ने स्कूटी सवार को टक्कर मारी, जिससे उनका दाहिना पैर कट गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर है।

सड़क हादसा में स्कूटी सवार सेवानिवृत्त सैनिक गंभीर

कौंधियारा/करछना, हिंस। करछना थाना क्षेत्र के हनुमानपुर के पास पेट्रोल टंकी के समीप रविवार की शाम को हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक सेवानिवृत्त सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि स्कूटी सवार को तेज रफ्तार महिंद्रा बोलेरो पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे उनका दाहिना पैर कट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घायल को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल व्यक्ति की पहचान लोहदी गांव निवासी सेवानिवृत्त आर्मी कर्मी के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूटी तथा महिंद्रा बोलेरो पिकअप को कब्जे में ले लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।