ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारआशा बहुओं का सम्मान जरूरी : अनामिका चौधरी

आशा बहुओं का सम्मान जरूरी : अनामिका चौधरी

मेजारोड बाजार स्थित जीडीएस गेस्ट हाउस में रविवार को आयोजित समारोह में क्षेत्र के आशा बहुओं को सम्मानित किया गया। भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष अनामिका...

आशा बहुओं का सम्मान जरूरी : अनामिका चौधरी
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारMon, 27 Sep 2021 04:11 AM
ऐप पर पढ़ें

मेजा। हिन्दुस्तान संवाद

स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मेहनत लगन के साथ कार्य करने वाली आशा बहुओं का सम्मान किया जाना जरूरी है। भाजपा नेता इन्द्रदेव उर्फ राजू भैया ने आशाओं को बुलाकर उनका सम्मान किया, यह काबिले तारीफ है। यह बातें प्रदेश की उपाध्यक्ष अनामिका चौधरी ने मेजारोड बाजार स्थित जीडीएस गेस्ट हाउस में कहीं।

चौधरी ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि इसके पहले भी इन्द्रदेव शुक्ल द्वारा गेस्ट हाउस में कई कार्यक्रम कर सामाजिक जन प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह किया गया है। ऐसे नेता समाज के धरोहर हैं। इनके कार्यों से सभी को प्रेरणा लेने की आवश्कता है। इस मौके पर उपस्थित रही आशा बहू संघ की अध्यक्ष बंदना द्विवेदी ने कहा कि आशाओं को आज तक सरकार मानदेय तक नहीं दे सकी है, जो आंशिक धन मिलता है, वह पर्याप्त नहीं है। भीषण गर्मी हो, बरसात या ठंड मेहनत कर आशा महिलाओं को जांन बचाने का कार्य कर रही हैं। उनकी पीड़ा को आज तक किसी ने सुना नहीं।

संचालन कर रहे भाजपा नेता मांडवी शरण द्विवेदी ने भाजपा नेता कार्यक्रम के संयोजक इन्द्रदेव शुक्ला की जमकर तारीफ की। मौके रहे भाजपा नेता जयशंकर पांडेय, सीएचसी रामनगर के अधीक्षक वाईपी सिंह के अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश तिवारी, ओ पी मिश्र, पूर्व मंउल अध्यक्ष रूपनारायण मिश्र, विनय शुक्ल, सुब्बालाल प्रजापति सहित कई उपस्थित रहे। इस मौके पर आशा ममता शुक्ला, गीता देवी, फूला मिश्रा, मीरा पटेल, किरन तिवारी, उर्मिला सिंह, रीनू, मंगलावती, वीना शुक्ला, जया शुक्ला, सीमला पटेल, निर्मला, राधा शुक्ला, संगीता, विमला मिश्रा, साधना कन्नौजिया रन्नो देवी सहित सैकड़ों आशा बहूएं उपस्थित रह सरकार द्वारा की जा रही उपेक्षा की बात रखते हुए कुशल श्रमिक के बराबर मानदेय दिए जाने की बात रखी। संयोजक की ओर से आशा बहुओं को साड़ी देकर उनका सम्मान बढ़ाने का कार्य किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें