Gangapar News: दस शिकायतों में पांच का हुआ समाधान
हिन्दुस्तान, गंगापार
Gangapar News: शनिवार को बारा एवं शंकरगढ़ थाना परिसर में समाधान दिवस आयोजित किया गया। पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर फरियादियों की समस्याओं का समाधान किया। थानाध्यक्ष प्रीतम कुमार तिवारी ने कहा कि कुल 10 मामले पंजीकृत हुए, जिनमें से 5 मामलों का निस्तारण किया गया।

Gangapar News: बारा/शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शनिवार को बारा एवं शंकरगढ़ थाना परिसर में समाधान दिवस संपन्न हुआ। समाधान दिवस में आए फरियादियों की समस्याओं के समाधान के लिए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंच कर निस्तारण किया। नेतृत्व नायब तहसीलदार शंकरगढ़ एवं थानाध्यक्ष प्रीतम कुमार तिवारी ने किया।थानाध्यक्ष प्रीतम कुमार तिवारी ने बताया कि समाधान दिवस में कुल 10 मामले पंजीकृत हुए, जिनमें पांच मामलों का निस्तारण कर दिया गया है। शेष मामलों के निस्तारण के लिए टीमें गठित कर राजस्व निरीक्षक की अध्यक्षता में भेजी गई हैं।


