विद्युत व्यवस्था सुधरने की आस, 23 घंटे सप्लाई का दावा
Gangapar News - विद्युत व्यवस्था सुधरने की आस, 23 घंटे सप्लाई का दावा भारतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते विद्युत भार के बीच चरमराई विद्युत व्यव
भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते विद्युत भार के बीच चरमराई विद्युत व्यवस्था से जूझ रहे भारतगंज क्षेत्र के लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद दिखाई देने लगी है। विगत कई दिनों से लो वोल्टेज, बार-बार होने वाली विद्युत कटौती और अनियमित आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान हैं। उमस भरी गर्मी में लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में विद्युत विभाग द्वारा नई 33 केवी लाइन चालू कराने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। बुधवार को तीसरे दिन भी अवर अभियंता प्रशांत श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ भारतगंज से जिगना पावर हाउस तक करीब नौ किलोमीटर लंबी 33 केवी लाइन के लिए तार जोड़ने, खंभे लगाने और तकनीकी कार्यों में जुटे रहे।
तेज धूप और गर्म हवाओं के बावजूद विभागीय कर्मचारी लगातार मैदान में डटे रहे। गांव कुसहा स्थित लिफ्टिंग गाड़ी की सहायता से ऊंचाई पर लाइन जोड़ने का कार्य तेजी से किया गया।विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि गुरुवार तक नई लाइन से विद्युत आपूर्ति हो सकती है। नई लाइन चालू होने के बाद भारतगंज क्षेत्र में लो वोल्टेज और बार-बार होने वाली बिजली कटौती से राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही शहरी मानक के अनुरूप लगभग 23 घंटे बिजली उपलब्ध कराने का दावा भी विभाग की ओर से किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


