भीषण गर्मी में पिलाया शरबत, राहगीरों को मिली राहत
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गंगापारनवाबगंज। भीषण गर्मी और तपती धूप से आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार
भीषण गर्मी और तपती धूप से आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को नवोदय फाउंडेशन द्वारा ज्येष्ठ मास के पावन अवसर पर शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मार्ग से गुजरने वाले सैकड़ों राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर राहत पहुंचाई गई। मुख्य अतिथि विधायक गुरु प्रसाद मौर्य रहे। नवोदय फाउंडेशन के महासचिव ऋतुराज पाण्डेय, संस्थापक पुनीत त्रिपाठी, संस्थापक सदस्य रविशंकर शुक्ल, भाजपा जिला मंत्री राजू पाल, साधन सहकारी संघ के अध्यक्ष कृष्ण चंद्र पांडेय आदि रहे।
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी में राहगीरों की बुझायी प्यास
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


