Gangapar News: रश्मि सिंह ने संभाला शंकरगढ़ ईओ का अतिरिक्त प्रभार
Gangapar News: शंकरगढ़। जिलाधिकारी प्रयागराज के निर्देश पर नगर पंचायत हंडिया की अधिशासी अधिकारी रश्मि सिंह को

Gangapar News: जिलाधिकारी प्रयागराज के निर्देश पर नगर पंचायत हंडिया की अधिशासी अधिकारी रश्मि सिंह को नगर पंचायत शंकरगढ़ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सोमवार को रश्मि सिंह ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत के कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा नगर की प्रमुख समस्याओं एवं चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष भी मौजूद रही, जिन्होंने नगर की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। अधिशासी अधिकारी रश्मि सिंह ने कहा कि नगर में पेयजल संकट प्रमुख चुनौती है, जिसके समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


