Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsRapid Increase in Viral Fever and Cold Cases in Shankar Ghar Due to Weather Changes
शंकरगढ़ में बुखार के मरीजों की भरमार

शंकरगढ़ में बुखार के मरीजों की भरमार

संक्षेप:

Gangapar News - शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। मौसम में आए परिवर्तन से शंकरगढ़ क्षेत्र में वायरल बुखार और सर्दी-जुकाम

Oct 15, 2025 03:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

मौसम में आए परिवर्तन से शंकरगढ़ क्षेत्र में वायरल बुखार और सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ में बुधवार को ही 400 से अधिक मरीजों का पंजीकरण हुआ, जिनमें अधिकांश बुखार, खांसी, जुकाम और गले के संक्रमण से पीड़ित मिले। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ के अधीक्षक डॉ.अभिषेक सिंह ने बताया कि मौसमी बदलाव के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अधिकतर मरीजों में वायरल फीवर के लक्षण मिल रहे हैं, जिनमें शरीर में दर्द, सिर भारी रहना, कमजोरी और बुखार मुख्य लक्षण हैं। डॉक्टर ने लोगों से अपील की कि बिना डॉक्टर की सलाह के दवा न लें और घर में साफ-सफाई बनाए रखें।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गांवों में भी बढ़ रहे मरीज जोरवट, कल्याणपुर, धरा, शिवराजपुर, बेनीपुर, लाला का पुरवा, टिकरोही कला, हरखोरिया पटहट में भी बुखार और जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कई लोग निजी चिकित्सकों और झोलाछाप डॉक्टरों के पास भी इलाज के लिए जा रहे हैं। डॉ.अभिषेक सिंह ने बताया कि बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि उनका रोग प्रतिरोधक तंत्र कमजोर होता है।स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि बुखार या सर्दी-जुकाम होने पर जल्द से जल्द जांच कराएं, अधिक पानी पिएं, घरों में मच्छररोधी उपाय अपनाएं और खुले में रखे पानी को ढककर रखें।