ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारविवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास, दो पर मुकदमा दर्ज

विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास, दो पर मुकदमा दर्ज

गींज गांव क्षेत्र में शौच के लिए गई विवाहिता के साथ गांव के ही दो युवकों ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विवाहिता के शोर मचाने पर दोनों युवक उसको धमकाते हुए भाग गए। घटना शुक्रवार रात की है। शनिवार...

विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास, दो पर मुकदमा दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारSat, 12 May 2018 11:31 PM
ऐप पर पढ़ें

गींज गांव क्षेत्र में शौच के लिए गई विवाहिता के साथ गांव के ही दो युवकों ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विवाहिता के शोर मचाने पर दोनों युवक उसको धमकाते हुए भाग गए। घटना शुक्रवार रात की है। शनिवार को महिला ने बारा पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

क्षेत्र के एक लड़की लालापुर में ब्याही है। वह इन दिनों अपने मायके बैजनाथ का पूरा आई है। आरोप है कि विवाहिता शुक्रवार रात में गांव से बाहर शौच के लिए गई थी। वहां पहले से ही गांव के दो युवक घात लगा कर बैठे थे। महिला को अकेला पाकर दोनों ने पकड़ लिया। दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर दोनों युवक उसको छोड़कर भाग गए। महिला वापस घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। शनिवार को परिजन बारा थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इंस्पेक्टर बारा मनोज कुमार तिवारी के अनुसार दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें