Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsRani Gomati s Legacy A Pillar of Education and Women s Empowerment in Phoolpur
शिक्षा के क्षेत्र में दिया गया योगदान अविस्मरणीय

शिक्षा के क्षेत्र में दिया गया योगदान अविस्मरणीय

संक्षेप:

Gangapar News - रानी गोमती की प्रतिमा का हुआ अनावरण फूलपुर। समाजसेवा का क्षेत्र और आयाम बहुत विशाल

Jan 05, 2026 04:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

समाजसेवा का क्षेत्र और आयाम बहुत विशाल है। जो भी सामर्थ्यवान इसमें संलग्न हैं वे बधाई के पात्र है। इन सभी समाजसेवियों में वे और भी महान हैं जिनका निस्वार्थ योगदान शिक्षा के क्षेत्र में किया गया हो। ऐसी ही महान शख्सियत थी फूलपुर की रानी गोमती, जिन्होंने अपने जीवनकाल में अपने प्राचीन महल को विद्यालय संचालित करने के लिए दान कर दिया साथ ही कई एकड़ भूमि भी विद्यालय के नाम कर दिया। इसी योगदान व विद्यालय संस्थापन के कारण गोमती इंटर कॉलेज से हजारों ऐसी प्रतिभाएं निकली जो अपने अपने क्षेत्र के चमकते सितारें हैं। उक्त बातें विद्यालय के पुरा छात्र व पीसीएस दिग्विजय सिंह ने सोमवार को फूलपुर के गोमती इंटर कॉलेज में आयोजित रानी गोमती की प्रतिमा अनावरण व वार्षिकोत्सव में बतौर विशिष्ट अतिथि कहीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने इस विद्यालय में छात्र जीवन की बातें साझा की। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पीईएस व राजकीय बालिका इंटर कालेज फूलपुर की प्रधानाचार्या ज्योति सिंह ने कहा कि जिस दौर में महिलाओं और बालिकाओं को पुरुषों को समान अधिकार नहीं दिये जाते थे उस दौर में रानी गोमती महिला सशक्तिकरण की प्रेरक व्यक्तित्व थी।उनके द्वारा निर्मित हरभानपुर फूलपुर का विशाल सरोवर निर्माण जल संरक्षण की अप्रतिम उदाहरण है। मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी श्री जगदीश दास जी महाराज ने आशीर्वाद दिया।समारोह की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा रानी गोमती बीबी की श्वेत प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किए। वार्षिकोत्सव में छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य व इस विद्यालय के पुरा छात्र जितेंद्र कुमार यादव ने भी अपने अनुभव साझा किये।कार्यक्रम का संचालन बालेंद्र मिश्रा ने किया। मौके पर प्रबंधक जालपा प्रसाद द्विवेदी, प्रदीप कुमार, शाश्वत ओझा, संजय साहू, अटल कुमार यादव, महेंद्र कुमार यादव, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अश्वनी द्विवेदी, संजय बनकटा, डा.कमलेश मिश्रा, अनिल मौर्य आदि मौजूद रहें।