रंजिशन अधेड़ पर जानलेवा हमला, मारी गोली
रंजिशन युवक की जमकर पिटाई की फिर गोली मार दी। गोली का आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग गया। लोगों ने युवक को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना शनिवार दोपहर मेजा थाना क्षेत्र...
रंजिशन युवक की जमकर पिटाई की फिर गोली मार दी। गोली का आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग गया। लोगों ने युवक को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना शनिवार दोपहर मेजा थाना क्षेत्र के मिजिया गांव के सामने हुई। घटना से गांव में तनाव बना हुआ है।
मरहा गांव निवासी अजयकांत ओझा घर पर रहकर किसानी करते हैं। रात पौने दस बजे के लगभग वे कहीं से अपने घर पर लौट रहे थे। गांव से पहले एक किलोमीटर दूर कुछ लोग घात लगाए बैठे थे। वे जैसे ही पहुंचे, लाठी डन्डे तथा असलहे से लैस बदमाशों ने उन पर धावा बोल दिया, गाली गलौच के बाद जमकर मारापीटा। चीख पुकार सुनकर जब तक लोग घटना स्थल पर पहुंचे, मारपीट करने वाले बदमाश उन पर कट्टे से फायर कर दिया। गोली से अजय लहूलुहान होकर गिर गए। गोली के आवाज पर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग गए। घटना की जानकारी अजयकान्त के परिवार को हुई तो वे सीएचसी मेजा पहुंच गए। हालत नाजुक देख अस्पताल के डाक्टरों ने घायल को स्वरूपरानी अस्पताल भेज दिया। भुक्तभोगी के छोटे भाई महेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने इंद्रजीत उर्फ कल्लू, अभयराज, शिवराम सहित आधे दर्जन लोगों के खिलाफ लिखापढ़ी दर्ज कर घटना की जानकारी में जुट गई है।