
रावण जन्म और मेघनाद दिग्विजय देख रोमांचित हुए दर्शक
Gangapar News - घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जय मां शारदा रामलीला नाट्य समित परसरा बसंती के मंच पर चल
जय मां शारदा रामलीला नाट्य समित परसरा बसंती के मंच पर चल रही रामलीला में गुरुवार की रात्रि मनु तपस्या और रावण जन्म, मेघनाद दिग्विजय लीला का मंचन बड़े रोमांच से मंचित किया गया। राजा मनु अपने पुत्र उत्तानपद को राज्य दे अपनी पत्नी सतरूपा के साथ वन में तपस्या में लीन हुए तो उनकी तपस्या से खुश श्री हरि प्रकट हुए और वरदान मांगने की बात कही जिस पर सतरूपा ने श्री हरि से उनके जैसे पुत्र की कामना की तो उन्होंने तथास्तु कहा और कहा कि मैं अपने जैसा कहा ढूंढूंगा मैं खुद ही अपने अंशों समेत अवतरित होऊंगा।

उस समय आप अयोध्या के राजा दशरथ और कौशल्या के रूप में होंगे। तत्पश्चात मंच पर रावण जन्म लीला का मंचन और मेघनाद दिग्विजय का रोमांचित मंचन किया गया। मेघनाद और रावण के पराक्रम को देख देवताओं में त्राहि मच गई और मेघनाद ने धीरे धीरे कर सभी देवताओं को जीत कर बंदी बना लिया। इस मौके पर सुशील मिश,जागृत कुमार पांडेय,पूर्व प्रधानभौमेश द्विवेदी, पूर्व प्रधान सत्येंद्र सिंह,भूपेंद्र पाठक, शिवाजी द्विवेदी,लालमन पाल , दीना नाथ प्रजापति समेत गांव के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




