कड़ी सुरक्षा में निकला रामनवमी पर जुलूस

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - नवाबगंज। रामनवमी के पावन अवसर पर निकलने वाले भव्य जुलूस और मेले को लेकर प्रशासन

कड़ी सुरक्षा में निकला रामनवमी पर जुलूस

रामनवमी के पावन अवसर पर निकलने वाले भव्य जुलूस और मेले को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। लालगोपालगंज क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने के लिए इस बार व्यापक स्तर पर पुलिस व्यवस्था की गई है। प्रमुख चौराहों, तिराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना को रोका जा सके। प्रशासन द्वारा जारी ड्यूटी सूची के अनुसार इब्राहिमपुर तिराहा (यादव होटल), पुलिस बूथ तिराहा, बरौधा रोड डाइवर्जन (मुख्य हाईवे), पलयें मोड़, निंदूरा मोड़ (जेठवारा मार्ग), चैनी पुरवा कट, कर्बला तिराहा, सरस्वती गार्डन, काली माता मंदिर, हनुमान मंदिर के पास स्थित पुरस्कार वितरण स्थल सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

इसके अलावा झूला ग्राउंड, मेला क्षेत्र, इस्लामिया मस्जिद, गौसिया मस्जिद, अलहबीबी दारुल सफा मस्जिद (लखनऊ मार्ग) और स्टेशन रोड कार्यक्रम स्थल पर क्यूआरटी टीमों व भ्रमणशील पुलिस दलों को लगाया गया है। जुलूस के आगे-पीछे तथा बरौधा रोड पर मोबाइल पार्टी भी सक्रिय रहेगी।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।