Gangapar News: राखियों की दुकानों पर बढ़ी भीड़, खरीदारों से बाजार में रौनक
Gangapar News: बारा/शंकरगढ़। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन आज शुक्रवार को है। क्षेत्र

Gangapar News: भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन आज शुक्रवार को है। क्षेत्र के शंकरगढ़, बारा, शिवराजपुर, लोहगरा, जारी, गन्ने समेत आसपास के बाजारों में राखियों और मिठाई की दुकानें सज गई हैं। बाजार में रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों की खरीदारी के लिए बहनों की भीड़ लगी है। दुकानों पर बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर और वाली राखियों से लेकर रुद्राक्ष, मोती, चंदन, स्टोन, कुंदन और फैंसी राखियां हैं। इसके अलावा भाई-बहन के नाम वाली व्यक्तिगत राखियों की भी मांग देखी जा रही है। बहनों के लिए राखी के साथ उपहार और मिठाइयों की खरीदारी भी तेज हो गई है।
बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करती हैं। बाजार में कपड़े, कॉस्मेटिक और गिफ्ट की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। दुकानदारों के अनुसार इस बार आकर्षक डिजाइन और बच्चों की पसंद को ध्यान में रखकर कई नई तरह की राखियां मंगाई गई हैं।राखी बांधने का शुभ मुहूर्त: इस वर्ष रक्षाबंधन पर भद्रा के कारण राखी बांधने के समय को लेकर विशेष सावधानी रखी जा रही है।


