Gangapar News: बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र, भाइयों ने लिया सुरक्षा का संकल्प
हिन्दुस्तान, गंगापार
Gangapar News: लालगोपालगंज। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को लालगोपालगंज कस्बे

Gangapar News: भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को लालगोपालगंज कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में पर्व को लेकर विशेष उत्साह नजर आया। बहनों ने पूजा की थाली सजाकर भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और उनकी कलाई पर राखी बांधकर सुख, समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट करते हुए उनके सम्मान, सुरक्षा और सहयोग का संकल्प लिया। रक्षाबंधन को लेकर कस्बे के बाजारों में भी काफी चहल-पहल रही। राखी, मिठाई, फल और उपहारों की दुकानों पर लोगों की आवाजाही बनी रही।
रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों से दुकानें सजी रहीं। बहनों ने अपनी पसंद की राखियां खरीदीं, वहीं मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली।


