Gangapar News: प्राईवेट वाहन छोड़ सरकारी बसों से बहनों ने की यात्रा
Gangapar News: प्राईवेट वाहन छोड़ सरकारी बसों से बहनों ने की यात्रा मेजा। रक्षा बंधन त्योहार को देखते हुए क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में काफी चहल-पहल देखने को मिली। क

Gangapar News: रक्षा बंधन त्योहार को देखते हुए क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में काफी चहल-पहल देखने को मिली। क्षेत्र के मेजा खास, मेजारोड, सिरसा, उरूवा, पकरी सेवार में रक्षा बंधन के एक दिन पूर्व बाजारों के व्यवसाईयों ने राखी व मिठाई की दुकानें लगा रखी थी। भाईयों के कलाई में राखी बांधने निकली बहनों ने बाजारों में रुककर विभिन्न प्रकार की राखियां व मिठाईयों खरीद कर साथ ले गई। उधर सरकार की ओर से सरकारी बसों में बहनों के लिए फ्री यात्रा की घोषणा से सरकारी बसों में महिलाओं की भरमार रही। महिलाओं ने मुफ्त यात्रा सुखद यात्रा का अनुभव लेते हुए सरकार का आभार जताया।
मिर्जापुर प्रयागराज मार्ग पर स्थित मेजारोड बाजार में जो भी सरकारी बसे पहुंचती थी, वाहन के इंतजार में बैठी महिलाएं बस पर सवार होकर अपने गन्तव्य स्थान को निकल लेती रही। सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा से रोज की तरह मेजारोड बाजार के चौराहे पर सवारियों को ढोने वाले सवारी वाहन के चालक परेशान दिखे। ई रिक्शा चालक दिनभर सवारियों को खोजते रहे। उनकी कमाई पर बुरा असर रहा।


