ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारराजापुर सर्वाधिक, तिसेन तुलापुर में सबसे कम मतों से प्रधान बने

राजापुर सर्वाधिक, तिसेन तुलापुर में सबसे कम मतों से प्रधान बने

राजापुर ग्राम प्रधान सर्वाधिक मतों से तथा तिसेन तुलापुर सबसे कम मतों से हुये निर्वाचितराजापुर ग्राम प्रधान सर्वाधिक मतों तथा तिसेन तुलापुर...

राजापुर सर्वाधिक, तिसेन तुलापुर में सबसे कम मतों से प्रधान बने
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारTue, 04 May 2021 03:50 PM
ऐप पर पढ़ें

मांडा। हिन्दुस्तान संवाद

मांडा विकासखंड में प्रधान पद पर राजापुर ग्राम पंचायत सर्वाधित मतअंतराल से तथा तिसेन तुलापुर सबसे कम वोटों से विजयी घोषित किया गया।

मांडा विकासखंड के ग्राम पंचायत राजापुर की छाया सिंह ने 1008 मतों के भारी-भरकम अंतर से अपनी प्रतिद्वंद्वी सुमन को पराजित कर विकासखंड में सर्वाधिक मत अंतराल से विजयी घोषित की गई। छाया सिंह के पति राजीव कुमार सिंह पांच साल पूर्व राजापुर ग्राम पंचायत के प्रधान रह चुके हैं। इसी तरह तिसेन तुलापुर ग्राम पंचायत में रवीन्द्र कुमार शुक्ला ने मात्र चार मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी वशिष्ठ नारायण मिश्रा को पराजित कर सबसे कम मत अंतराल से विजयी घोषित किये गये।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें