Gangapar News: टूटी बेलन नहर की सड़क, कीचड़ से परेशानी
हिन्दुस्तान, गंगापार
Gangapar News: मांडा। बरसात के चलते टूटी बेलन नहर को विभागीय कर्मचारियों ने केवल मिट्टी डालकर बना दिया। बारिश के चलते मिट्टी कीचड़युक्त होने से राहगीरों को काफी

Gangapar News: बरसात के चलते टूटी बेलन नहर को विभागीय कर्मचारियों ने केवल मिट्टी डालकर बना दिया। बारिश के चलते मिट्टी कीचड़युक्त होने से राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। एक सप्ताह पहले मझिगवां शिवपुर मार्ग के मध्य शिवपुर गांव के सामने बरसात से बेलन नहर टूट गई थी। नहर टूटने और शिवपुर की पुलिया एक साल से क्षतिग्रस्त होने के कारण तमाम घरों में बरसाती पानी भरा रहता है। बेलन नहर टूटने की सूचना पर नहर विभाग के कर्मचारियों ने टूटी नहर को केवल मिट्टी डालकर ठीक कर दिया। मिट्टी के साथ गिट्टी, मोरंग यदि पड़ा होता, तो पुलिया भी मजबूत होती और नहर की सड़क का भी मरम्मत हो जाता।


