Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsRain Causes Damage to Paddy Crop in Bara Region Benefits Dryland Farmers
बरसात से धान की फसल को नुकसान, असिंचित क्षेत्र के किसानों को राहत

बरसात से धान की फसल को नुकसान, असिंचित क्षेत्र के किसानों को राहत

संक्षेप:

Gangapar News - बारा, हिन्दुस्तान संवाद। बारा क्षेत्र में हुई बरसात से धान की फसल को काफी नुकसान

Nov 02, 2025 05:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

बारा क्षेत्र में हुई बरसात से धान की फसल को काफी नुकसान हुआ है जबकि असिंचित क्षेत्र के किसानों ने राहत महसूस किया है। बीते दो दिनों हुई झमाझम बारिश का पानी खेतों में भर गया है।इससे जिन किसानों की धान की फसल खड़ी है वो काफी परेशान दिख रहे हैं। कई जगह धान की फसल कट चुकी है लेकिन बारिश की वजह से वह खेतों में ही पड़ी है। इससे उनके खराब होने की संभावना अधिक है। बारा तहसील के उपरहार इलाके में जहां का किसान भगवान भरोसे खेती करता है वहां के किसानों ने राहत महसूस किया है।जनवा,बिहरिया,आमगोदर, गाढ़ा कटरा,टकटई,बड़गड़ी,गोल्हैया आदि असिंचित क्षेत्रों में गेहूं, चना, सरसों, अलसी जैसी रबी फसलों की बोआई को लेकर संशय बना हुआ था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अचानक आई बारिश ने सूखे खेतों को नई उम्मीद दे दी है। किसान अब निश्चिन्त होकर समय पर बोआई की तैयारी कर पाएंगे। इससे उस इलाके के किसानों में खुशी छा गई है किन्तु जिन खेतों में धान पककर कटाई के लिए तैयार थी, वहां यह बारिश मुसीबत बनकर आई। कई जगह खेतों में धान की फसल गिर गई है। कुछ खेतों में कटी पड़ी है।बारिश की वजह से धान की कटाई लेट होने से दाने की गुणवत्ता पर भी असर पड़ने की आशंका है। किसानों ने पहले ही सरसों व चना की बोआई कर दी थी, ऐसे खेतों में पानी भरने से बीजमारी का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय प्रशासन बरसात से हुए नुकसान का आकलन कराने का आदेश दिया है। इससे किसानों को राहत मिल सकती है।