ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारपुष्पराज जिला महामंत्री, जगत शुक्ल जसरा मंडल अध्यक्ष

पुष्पराज जिला महामंत्री, जगत शुक्ल जसरा मंडल अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी यमुनापार के जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि पुष्पराज सिंह पटेल को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।...

पुष्पराज जिला महामंत्री, जगत शुक्ल जसरा मंडल अध्यक्ष
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारSat, 31 Jul 2021 04:11 AM
ऐप पर पढ़ें

जसरा। हिन्दुस्तान संवाद

भारतीय जनता पार्टी यमुनापार के जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष यमुनापार विभवनाथ भारती ने भाजयुमो के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पुष्पराज सिंह पटेल को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। यमुनापार जिले के जसरा मंडल में नाम परिवर्तित करते हुए निवर्तमान महामंत्री का दायित्व संभाल रहे जगत नारायण शुक्ला का मंडल अध्यक्ष जसरा के रूप में मनोनयन किया है। क्षेत्र के राजाबाबू सुपरी, प्रीतम केसरवानी, बीरेन्द्र पाठक, अशोक तिवारी, सुधांशु मिश्र, रामजी तिवारी, बीडी सुपरी, कमला कान्त दुबे सहित दर्जनों लोगों ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें