Gangapar News: करमा नैनी मार्ग पर गड्ढों से आवागमन में परेशानी
Gangapar News: करमा से नैनी को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिससे लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही है। विद्यार्थी, मजदूर और व्यापारी इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। ओवरब्रिज के निर्माण के बाद सड़क की उपयोगिता बढ़ गई है। स्थानीय लोग सड़क के चौड़ीकरण एवं पुनर्निर्माण की मांग कर रहे हैं।
Gangapar News: करमा, हिन्दुस्तान संवाद करमा से नैनी को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर जगह जगह गड्ढे हो जाने से लोगों को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।करमा क्षेत्र के दर्जनों गांवों के विद्यार्थी, मजदूर, व्यापारी, नौकरी करने वाले लोग इसी मार्ग से नैनी व शहर जाते हैं। छिंवकी रेलवे स्टेशन के पास ओवरब्रिज बन जाने से इस मार्ग की उपयोगिता और बढ़ गई। इस मार्ग पर साइकिल, दोपहिया वाहन, चारपहिया वाहनों के अलावा बालू व गिट्टी लदे बड़े ट्रक चलते हैं जिससे रास्ता खराब हो गया है। नीबी गांव के पास रेलवे लाइन के नीचे सड़क में बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं जिसमे पानी भरा होने से लोगों को गड्ढे का अंदाजा नहीं हो पाता जिससे वे गिरकर चोटिल हो जाते हैं।
सड़क की पटरी न बनाये जाने से भी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बलापुर के समाजसेवी अनिल विश्वकर्मा, राजेंद्र शुक्ल, घोघापुर के मोहनजी शुक्ल, देवरी के अनुराग त्रिपाठी आदि ने मांग की है कि इस सड़क पर लोड अधिक है इसलिए इसका चौड़ीकरण किया जाय तथा सड़क का पुनर्निर्माण कराया जाए।


