Gangapar News: भोगन नदी के रपटे को ऊंचा करने मांग को लेकर 14 से भूख हड़ताल
Gangapar News: कोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। लगातार आ रही बाढ़ के बीच भोगन रपटा के डूबने के साथ

Gangapar News: लगातार आ रही बाढ़ के बीच भोगन रपटा के डूबने के साथ साथ आवागमन प्रभावित होने और प्रतिवर्ष हो रही घटनाओं समेत अन्य मांगों को लेकर 14 सितंबर से भोगन की तरफ बड़ोखर गांव के समाजसेवी नवनीत पांडेय और उनके साथियों सौरभ पांडेय, विपिन मिश्र, नीलेश द्विवेदी, सत्यम तथा शुभम मिश्र आदि द्वारा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू किया जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार को उन्होंने बताया कि आंदोलन करने के पूर्व तहसील प्रशासन को ज्ञापन देकर अवगत कराया जा चुका है। उन लोगों का आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से समस्याओं के समाधान तक जारी रहेगा। पांडेय ने बताया कि भोगन के रपटे को ऊंचा करने के साथ-साथ उनकी अन्य मांगों में बड़ोखर क्षेत्र में बिजली की अनियमित आपूर्ति और लो वोल्टेज की समस्या के निदान के लिए एक सब स्टेशन और बड़ोखर में स्थाई एवं सुदृढ गौशाला का संचालन कराये जाने से सम्बन्धित मांगे शामिल हैं।


