
हंडिया में वकीलों का हंगामा, धरने पर बैठे
Gangapar News - हंडिया में वकीलों ने अवैध वसूली और गायब राजस्व फाइलों के खिलाफ आक्रोश जताया। समाधान दिवस पर धरना देते हुए अधिकारियों को बैठने पर मजबूर किया। वकीलों का आरोप है कि अधिकारी और कर्मचारी भ्रष्टाचार कर रहे हैं, मुकदमे की फाइलें गायब हैं और फरियादियों से पैसे की मांग की जा रही है।
हंडिया। हिन्दुस्तान संवाद हंडिया हसील में कार्यरत कर्मचारियों तथा प्राइवेट कर्मियों द्वारा खुलेआम कास्तकार तथा फरियादियों से की जा रही अवैध वसूली तथा एसडीएम तहसीलदार के कार्यालय से निरंतर गायब हो रही राजस्व मुकदमे की फाइलों से आहत वकील अधिवक्ता परिषद के आह्वान पर आक्रोशित हो उठे। समाधान दिवस में पहुंचकर जमकर हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए। जनसुनवाई के लिए पहुंचे एसडीम रावेंद्र सिंह तथा तहसीलदार को भी कुर्सी से उठाकर जमीन पर बैठा दिए। डीएम को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे जिससे समाधान में एक भी फरियादियों की जनसुनवाई नहीं हो सकी। परिषद के अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद मिश्र मंत्री सत्येंद्र पांडे के आह्वान पर जुटे वकीलों का आरोप है कि पूरी तहसील के अधिकारी कर्मचारी खुले आम भ्रष्टाचार कर रहे हैं।

वरासत तथा दाखिल खारिज जैसी पत्रावली में भी मोटी रकम की मांग की जा रही है। मुकदमे की फाइल में बिना रुपया लिए फैसला टाइप बाबू नहीं करता। इतना ही नहीं शांति भंग में आने वाले जमानत के लिए फरियादियों से प्रति मुलजिम 500 का रेट यहां पर बैठे पुलिसकर्मी खुलेआम ले रहे हैं। एसडीएम तहसीलदार कोर्ट से मुकदमे की 50 फाइल गायब हो गई है। घंटे भर चले हंगामा के बाद समाधान दिवस बंद कर दिया गया। जल्द ही डीएम को हंडिया तहसील बुलाकर वार्ता करने का आश्वासन दिया गया तो लोग वापस लौटे। विरोध में राजेश मिश्रा बबलू, वेद प्रकाश शुक्ला, सुभाष तिवारी, रत्नेश मिश्रा, गोल्डी शुक्ला, चंद्रकांत, बीएन चौरसिया समेत बड़ी संख्या में वकील रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


