आसपा ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

बारा। शनिवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वावधान में तहसील बारा परिसर में आईपी

आसपा ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

शनिवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वावधान में तहसील बारा परिसर में आईपी रामबृज के नेतृत्व में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम बारा को सौंपा गया। ज्ञापन में प्रत्येक ग्रामसभा में चकबंदी के दौरान छूटी अतिरिक्त जमीनों को भूमाफिया से मुक्त करवाकर भूमिहीन खेतिहर मजदूरों में आवंटित कराने की मांग की गई है। साथ ही आरोप लगाया कि एफएनआई न्यूज चैनल का रिपोर्टर राज रावत निवासी पांडर के मजरा कोटवारन का पुरवा, बारा सतत संविधान के अनुच्छेद 13 के विरुद्ध अंधविश्वास पाखंड और कुरीतियों का पोषक है और महिला सशक्तिकरण के विरुद्ध महिलाओं के अपमान को अत्यधिक प्रचारित प्रसारित करता रहता है।

ऐसे यूट्यूब चैनल को बन्द करने के साथ साथ यूट्यूब चैनल के रिपोर्टर के विरुद्ध उचित धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करके कानूनी कार्यवाही की जाए।प्रदर्शन में सुशांत सिंह अम्बेडकर, मुकेश पासी, अनिकेत कुमार बिंद, पवन कुमार गौतम, रवि कुमार, राजू राव, भाई लाल, गुरुदीन, राम सिंह समर जीत, विपिन, संजय कुमार, चंदन, पूनम कोल, शीला, रेखा, प्रभावती, सन्नों, सुनीता, सुषमा, टेरसी, सीता देवी, गीता देवी, मीरा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।